Site icon AB News.Press

Gautam Gambhir : गौतम गंभीर ने लिया राजनीति से संन्यास, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, खेल पर देंगे ध्यान

Gautam Gambhir

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति को अलविदा कहने का फैसला लिया है।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से कर्तव्य मूक्त किए जाने की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया है।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वो अब क्रिकेट को लेकर अपनी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान देना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों की सेवा का मौका करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का धन्यवाद दिया है।

गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने उनके राजनीति का दामन थामने के कयास लगने लगे थे और वो 22 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। 2019 में बने थे सांसद

Exit mobile version