मध्य प्रदेश में छोटे शहरों के लिए एयर एंबुलेंस की शुरुआत, सीएम डॉक्टर मोहन यादव बोले, ये क्रांतिकारी कदम

मध्य प्रदेश में छोटे शहरों के लिए एयर एंबुलेंस की शुरुआत, सीएम डॉक्टर मोहन यादव बोले, ये क्रांतिकारी कदम

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन से आपातकालीन एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की, यह सेवा अब प्रधानमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा के नाम से जानी जाएगी, यह योजना राज्य के छोटे शहरों में रहने वाले गंभीर रूप से बीमार लोगों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक पहुंचाने में मददगार होगी, मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में गंभीर बीमारी से पीड़ितों को बड़े शहरों के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एयर एम्बुलेंस उपलब्ध होगी, इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में स्थित अस्पतालों के लिए एयर एम्बुलेंस चलाई जाएगी.

मध्य प्रदेश में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा, सीएम डॉ मोहन यादव ने किया  शुभारंभ

अभी तक इसका उपयोग सिर्फ संपन्न व्यक्ति ही कर पाते हैं, सरकार सफल हुई तो सरकारी सेवकों एवं आम जनों के लिए भी एयर एम्बुलेंस का उपयोग किया जाएगा, इस योजना के तहत, एयर एम्बुलेंस राज्य के सभी प्राथमिक और जिला अस्पतालों से जुड़ी होगी, इसका मतलब है कि अब गंभीर मरीजों को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से जल्दी और आसानी से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचाया जा सकेगा.

इसे भी देखे -पिता की तरह बेटे की भी होगी हत्या! राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्य प्रदेश में छोटे शहरों के लिए एयर एंबुलेंस की शुरुआत, सीएम डॉक्टर मोहन यादव बोले, ये क्रांतिकारी कदम

योजना की जरूरी बातें
नाम: प्रधानमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा
उद्देश्य: गंभीर रूप से बीमार लोगों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक पहुंचाना
कवरेज: राज्य के सभी प्राथमिक और जिला अस्पताल
लाभार्थी: गंभीर रूप से बीमार लोग, सरकारी सेवक, आम जन

मध्य प्रदेश में छोटे शहरों के लिए एयर एंबुलेंस की शुरुआत, सीएम डॉक्टर मोहन यादव बोले, ये क्रांतिकारी कदम

योजना का किसे मिलेगा लाभ
गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा. सरकारी सेवकों और आम जनों के लिए एयर एम्बुलेंस का उपयोग संभव होगा, यह योजना मध्य प्रदेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, यह योजना राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Breaking News News and Politics राज्य खबर