Site icon AB News.Press

Breaking: पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Former Governor Aziz Qureshi passes away

पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के सीनियर लीडर अज़ीज़ कुरैशी का आज शुक्रवार को निधन हो गया, उन्होंने आखिरी सांस 83 साल की उम्र में ली है, वह उत्तर प्रदेश और मिज़ोरम के राज्यपाल रह चुके हैं. उनकी इस मौत से सियासी गलियारों में शोक की लहर चल पड़ी है, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उनकी अचानक हालत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी का निधन

बता दें कि 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्में कुरैशी उत्तराखण्ड ,उत्तर प्रदेश एवं मिजोरम के पूर्व में राज्यपाल रह चुके हैं, सन 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी नियुक्त किया गया था, अजीज कुरैशी सन 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है.

Exit mobile version