CG News: 2 मार्च को महंगाई का विरोध करेंगे कांग्रेसी, सब्जी बाजार में सब्जी खरीद कर दीपक बैज करेंगे प्रदर्शन

CG News: 2 मार्च को महंगाई का विरोध करेंगे कांग्रेसी, सब्जी बाजार में सब्जी खरीद कर दीपक बैज करेंगे प्रदर्शन

रायपुर. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करने जा रही है, 2 मार्च शनिवार को केंद्र के खिलाफ महंगाई को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन होगा. ये प्रदर्शन सब्जी बाजार और किराना दुकानों में देखने को मिलेगा, रायपुर में सुबह 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शास्त्री बाजार पहुंच कर सब्जी खरीद कर प्रदर्शन करेंगे. बैज के नेतृत्व में सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा.

CG News: 2 मार्च को महंगाई का विरोध करेंगे कांग्रेसी, सब्जी बाजार में सब्जी खरीद कर दीपक बैज करेंगे प्रदर्शन

केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई जैसे-खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी/पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 2 मार्च को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय के स्थानीय सब्जी बाजार में सब्जी व किराना स्टोर्स में दैनिक आवश्यक, रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदकर विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़े – कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र में किए समन्वयक नियुक्त, देखे किसे मिली जिम्मेदारी

प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसजन रोजमर्रा की वस्तुयें खरीद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रातः 10 बजे राजधानी रायपुर स्थित शास्त्री बाजार में सब्जी खरीदकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Breaking News राज्य खबर