Chhattisgarh News : बैलगाड़ी पर सवार बारात लेकर दुल्हा पंहुचा अपनी दुल्हनिया लेने, झलक देखने पहुंचे ग्रामीण

Chhattisgarh News : बैलगाड़ी पर सवार बारात लेकर दुल्हा पंहुचा अपनी दुल्हनिया लेने, झलक देखने पहुंचे ग्रामीण

Chhattisgarh News

खरोरा। शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के अगल अलग से तैयारियां भी करते है। ऐसा ही एक अनोखा शादी छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। यहां रायपुर खरोरा से लगे ग्राम पंचायत कोसरंगी में ग्राम पंचायत परसदा निवासी प्रदीप साहू अपने सपरिवार बैलगाड़ी में सवार होके अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचे।

ग्राम कोसरंगी निवासी राधा साहू से प्रदीप साहू का विवाह हुआ। इस तरह का आयोजन के विचार के बारे मे दूल्हा प्रदीप साहू ने बताया की पुरानी संस्कृति को आधुनिक युग में रखने का प्रयास किया हूं। अक्सर बड़े बुजुर्ग बताते थे की पहले के जमाने में बैलगाड़ी में सवार होकर बारात जाया करते थे।

Chhattisgarh News

वहीं तिहारू साहू ने बताया कि उनके बेटे की इच्छा थी कि लोग हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को फिर से याद करें , जिसे अभी के समय में आधुनिकता के नाम पर लोग भूलते जा रहे हैं। इसे याद रखने और भावी पीढ़ी इससे परिचित करने के लिए ऐसा किया, इसी सोच के साथ शादी में पूरी व्यवस्था गांव की पुरानी पंरपरा के आधार पर किया गया था।

News and Politics राज्य खबर