लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को राहत, रोजाना इस्तेमाल होने वाली 100 दवाईयों के दाम हुए कम, NPPA ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को राहत, रोजाना इस्तेमाल होने वाली 100 दवाईयों के दाम हुए कम, NPPA ने जारी की अधिसूचना

Prices of 100 daily used medicines reduced, NPPA issued notification

नई दिल्ली. आगामी दिनों में देशभर में लोकसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है, सरकार ने शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट, जोड़ों के दर्दनिवारक तेल, इन्फेक्शन से राहत देने वाली 100 दवाओं की कीमतों में कमी करने का फैसला लिया है, सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है, दवाओं की कीमतों को लेकर नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग ऑथारिटी (NPPA) ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को राहत, रोजाना इस्तेमाल होने वाली 100 दवाईयों के दाम हुए कम, NPPA ने जारी की अधिसूचना

मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी दवाओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया और इसी के तहत 69 फॉर्मुलेशन के नए दाम तय किए गए हैं, NPPA की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई पैकिंग पर रिवाइस्ड रेट होगा, जिसके बाद डीलर्स को भी नए रेट की जानकारी देनी होगी, कंपनियां तय प्राइसिंग पर सिर्फ जीएसटी ले सकती हैं वो भी तब अगर उन्होंने खुद उसके लिए भुगतान किया होगा.

इसे भी पढ़े – यात्रियों का इंतज़ार हुआ खत्म, 1 मार्च से सारनाथ एक्सप्रेस चलेगी अपने नियमित समय पर

National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) brings 80 plus medicines  under Price Regulation – Modern Shrines Publications

गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी के बाद दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च डबल से भी ज्यादा बढ़ गया था, जिसके चलते सरकार ने फरवरी महीने की शुरुआत में दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया था, ऐसे में एक महीने में दूसरी बार दवाओं के दाम कम होने से यकीनन आम आदमी को बड़ी राहत मिली है.

National