Chhattisgarh Weather : छत्‍तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम,  दो मार्च से बारिश होने की संभावना

Chhattisgarh Weather : छत्‍तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम, दो मार्च से बारिश होने की संभावना

Chhattisgarh Weather

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ अन्य जिलों में भी में मौसम साफ हो रहा है। अनुमान है कि दो – तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार रायपुर सहित प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा में कमी आई है, जिसके कारण 29 फरवरी को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में 2 मार्च से एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 30 से 34 सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अभी छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना बेहद कम है।

वहीं बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

Chhattisgarh Weather

पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा जिले में 33.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।इस वर्ष बीते 10 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि जनवरी व फरवरी माह में काफी कम ठंड पड़ी और अधिकांश दिन तो न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहे।

News and Politics राज्य खबर