Students appearing in 12th board exam must carry the admit card.
रायपुर. एक मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो रही है, 1 मार्च को 12 वीं की परीक्षा वही 2 मार्च से 10 वीं की परीक्षा शुरु हो जाएंगी, छत्तीसगढ़ बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 23 मार्च 2024 को समाप्त होंगी. 12वीं की परीक्षाएं पहले दिन हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी. कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.15 बजे तक चलेंगी. बोर्ड ने छात्रों को सुबह 9 बजे तक अपनी निर्धारित सीटों पर बैठने के लिए कहा है क्योंकि उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9.05 बजे तक वितरित की जाएंगी और प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे तक वितरित किए जाएंगे.

12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं. बिना हॉल टिकट के केंद्र पर पहुंचे छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं है. वहीं प्रवेश पत्र के साथ आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. एग्जाम सेंटर पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लेकर जाना प्रतिबंधित किया गया है. अगर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी भी परीक्षार्थी के पास मिलती है, तो उसे तुरंत एग्जाम सेंटर से बाहर कर दिया जाएगा और उसे आगे की परीक्षा से भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़े – यात्रियों का इंतज़ार हुआ खत्म, 1 मार्च से सारनाथ एक्सप्रेस चलेगी अपने नियमित समय पर

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संवेदनशील/अति संवेदनशील केंद्र की सूची की जारी की है, कुल 111 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए है, इसमें 69 अति संवेदनशील केंद्र है.
अति सवेंदनशील केंद्र
गरियाबंद 10
मोहला-मानपुर में 2
बीजापुर में 7
दंतेवाड़ा में 3
जगदलपुर में 2
कांकेर में 18
कोंडागांव में 15
नारायणपुर में 4
सुकमा में 5
जशपुर में 1
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी 2

सवेंदनशाल परीक्षा केंद्र
खैरागढ़ में 5
मोहला मानपुर में 3
रायगढ़ में 3
सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 3
बीजापुर में 11
दंतेवाड़ा में 8
जगदलपुर में 9
कांकेर में 26
कोंडागांव में 11
नारायणपुर में 1
सुकमा में 11
जशपुर में 10
कोरिया में 6
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी में 4 केंद्र माने गए संवेदनशील
