Chhattisgarh News
रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की बैठक आज 28 फरवरी को कुशभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में देर शाम तक होगी। बैठक में शामिल होने भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह रायपुर पहुंचे है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वे पार्टी की ओर से अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों और सह संयोजकों की बैठकें होंगी।
Chhattisgarh News
इसके बाद भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री और संभाग प्रभारियों की बैठक होगी। बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र और बूथों को मजबूत बनाने दायित्व सौंपे जाएंगे।

