Site icon AB News.Press

IPL Match : एक बार फिर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा IPL का मुकाबला, आईपीएल टीम के फ्रेंचाइजी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

IPL Match

रायपुर। राजधानी रायपुर के लोगों को एक बार फिर से क्रिकेट के महाकुम्भ में शामिल होने यानी इंडियन प्रीमियर लीग जैसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग देखने का मौका मिल सकता हैं। मिली जानकारी अनुसार अगर सब कुछ सही रहा तो 2024 के आईपीएल के मुकाबले रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मुकाबलों के संभावनाओं को टटोलने आईपीएल टीम के फ्रेंचाइजी ने रायपुर स्टेडियम का दौरा किया हैं। अब उनके रिपोर्ट का इंतज़ार हैं। किसी भी तरह के सफल मुकाबले के आयोजन में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की भी बड़ी भूमिका होगी।

IPL Match

लिहाजा अगर टीम फ्रेंचाइजी और सरकार के बीच समन्वय सही रहा तो इस साल होने वाले आईपील के मैच रायपुर स्थित दुनिया के चौथे सबसे बड़े शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिल सकता हैं।

ऐसा इसलिए भी संभव हैं क्योंकि आईपीएल के लिए अबतक सिर्फ 17 मुकाबलों के लिए वेन्यू तय किये गये हैं। ऐसे में रायपुर वासियों को उम्मीद हैं कि उन्हें लम्बे वक़्त के बाद क्रिकेट का धमाल फिर देखने को मिल सकता हैं।

Exit mobile version