Site icon AB News.Press

Breaking News : एक साथ 24 जनपद CEO का हुआ थोक में तबादला, देखिए पूरी सूची

Breaking News

रायपुर/कोरबा। लोकसभा चुनाव से पूर्व साय सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने 24 जनपद सीईओ का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जिसमें कोरबा जिले के करतला एवं पाली जनपद सीईओ भी प्रभावित हुए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय, के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एक जिले में 3 वर्ष से अधिक समय से जमे 24 जनपद अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Breaking News

इसमें कोरबा जिले में पदस्थ पाली जनपद पंचायत के सीईओ भूपेंद्र कुमार तथा करतला जनपद पंचायत सीईओ एमएस नागेश का तबादला बलरामपुर जिला कर दिया गया है। इनके स्थान पर पाली में प्रेम सिंह मरकाम और करतला में संजय कुमार राय नए सीईओ पदस्थ किए गए हैं।

Exit mobile version