रायपुर. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पर जानबूझ कर छात्रों को फेल कर देने का आरोप लगा है, 2023-24 में हुई सेमेस्टर परीक्षा में BBA तृतीय और पंचम सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए गए है, NSUI ने आरोप लगाया है कि परिणाम जारी होने के बाद कई परीक्षार्थियों को दो से तीन विषय में अनुत्तीर्ण कर दिया गया है, इसी के विरोध में सैकड़ो विद्यार्थी रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचे. बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारे लगाए.
(NSUI) एनएसयूआई के वाइस चेयरमेन पुनेश्वर लहरे ने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अलग अलग विषयो में लगातार विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद एवं परेशान किया जा रहा है, सेमेस्टर परीक्षा में परीक्षार्थियों को दो से तीन विषय में अनुत्तीर्ण कर दिया गया है, साथ ही कुछ विषयों में 50-60 प्रतिशत ही अंक प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर विद्यार्थी परेशान और निराश है.
इसे भी देखे – लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ‘अग्निवीर योजना’ होगी रद्द
जबकि विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा अच्छी गई लेकिन परिणाम अनुरुप नही आए है, (NSUI) विद्यार्थियों को शंका है कि उनके कापी का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है, जिसके चलते इस तरह की समस्या आई है, ऐसे में अब उनको आगे की पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके अनुत्तीर्ण विषयों पर पुनर्मूल्यांकन करने के लिए अवसर प्रदान किया जाए ऐसे में अगर पून: मूल्यांकन होता है तो आवश्यक ही विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.
इसे भी देखे – छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों सीधी भर्ती, 33 हजार पद खाली, जल्द करें आवेदन
प्रदर्शन खत्म होने के बाद दोबारा मुल्यांकन कराने कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा है, (NSUI) एनएसयूआई और विद्यार्थियों का कहना है कि अगर इनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो छात्र हित को देखते हुए आगे यह आंदेालन और तेज किया जाएगा, इस प्रदर्शन में NSUI के ओज प्रकाश पांडे, मनीष बांधे, अंकित बंजारे, धनंजय कोसले, हिमांशु तांडी, सौरभ सिंह, कुनाल वर्मा ,प्रियांशु मिंज, वेदांत दीवान आदि मौजूद रहे.
