नई दिल्ली. मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज सोमवार को निधन हो गया है, निधन के समाचार के बाद देश के कोने कोने से उनके श्रध्दांजलि अर्पित की जा रही है, हर किसी के मन में उनसे जुड़ी बाते जानने की इच्छा भी है कि आखिर उनकी मौत कैसे हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक 72 साल के पंकज उधास कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे, फिलहाल उनकी मौत किस बिमारी से हुई है इसकी पुष्ट जानकारी तो अभी तक नही आई है.

इसे भी पढ़े – मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
25 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए पंकज उधास
पंकज उधास की संपत्ति के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपने पीछे करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं. वे लग्जरी लाइफ जीते थे और फिल्मों- इवेंट्स में सिंगिंग के अलावा यूट्यूब के जरिए भी कमाई करते थे. उनका मुंबई में एक आलीशान घर हैं, बताया जाता है कि उनका घर पंकज उधास का घर मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया से करीब 300 मीटर की दूरी पर है, उनका कार कलेक्शन भी शानदार था, रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास ऑडी और मर्सिडीज जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ियां था, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइस की झलक पेश करती हैं.

2006 में पंकज उधास को मिला था पद्मश्री
पंकज उधास ने सिंगिंग में बेहतरीन आवाज के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया, इनमें पद्मश्री (2006), महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड (2012), फिल्म ‘नाम’ के गीत ‘चिट्ठी आई है’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड (1988) से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें एल.एस. गाल अवॉर्ड (1985), संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (2003) और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

