CG News: ऑपरेशन थिएटर में ‘कोलावेरी डी’ गाने में बना रही थी रील्स, अस्पताल प्रबंधन ने तीनों नर्सों को दिखाया बाहर का रास्ता

CG News: ऑपरेशन थिएटर में ‘कोलावेरी डी’ गाने में बना रही थी रील्स, अस्पताल प्रबंधन ने तीनों नर्सों को दिखाया बाहर का रास्ता

रायपुर. रील्स बनाने का क्रेज युवाओं में इतना बढ़ चुका है कि लोग अपने कामकाज भूलकर रील्स बनाने में लग जाते है, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के DKS शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ऐसे ही एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, शहर के DKS शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से सामने आया है जहां 3 नर्स इलाज छोड़ ऑपरेशन थिएटर में रील बनातीं नजर आई. इन नर्सों की तरफ से रील बनाना एक लापरवाही माना जा रहा है, अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामलें में संज्ञान लेते हुए तीनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

इसे भी पढ़े – बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, फिर वीडियो कॉल करके अपनी मां को बताया, मौके से फरार

<strong>ऑपरेशन थिएटर में ‘कोलावेरी डी’ गाने में बना रही थी रील्स, अस्पताल प्रबंधन ने तीनों नर्सों को दिखाया बाहर का रास्ता</strong>
ऑपरेशन थिएटर में ‘कोलावेरी डी’ गाने में बना रही थी रील्स, अस्पताल प्रबंधन ने तीनों नर्सों को दिखाया बाहर का रास्ता

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ओटी में तीनों नर्स सिरिंज लेकर ‘फिरता रहूं दर बदर’ और ‘कोलावेरी डी’ गाने पर रील बना रही हैं, यह वीडियो इमरजेंसी वार्ड का बताया जा रहा है, राज्य के शासकीय अस्पताल में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना को अनुशासनहीनता माना है। दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। बर्न वार्ड के विभागाध्यक्ष और सिस्टर इंचार्ज ने पत्र लिखकर इस अनुशासनहीनता की जानकारी दी थी.

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई। बैठक में ये निष्कर्ष निकला कि ऑपरेशन थियेटर एक सेंसेटिव जगह होती है, बीएससी नर्सिंग करने के बाद भी यदि जानबूझकर ऐसा काम किया गया है तो उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाना उचित होगा, यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का गंभीर मामला है, यह घटना राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाती है. अस्पताल प्रबंधन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, नर्सों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और मरीजों की देखभाल को प्राथमिकता देनी होगी.

Breaking News राज्य खबर वायरल