मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले 16 सालों से दर्शकों एंटरटेन कर रहा है, वहीं इस कॉमेडी शो के सबसे पॉपुलर किरदार में से एक ‘दयाबेन’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिशा वकानी अपने पति-बच्चों संग अश्वमेध यज्ञ करते दिखाई दे रही हैं.
दिशा वकानी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं वह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लेकर फनी डायलॉग्स से सभी को हंसाने के लिए फेमस हैं, इसी बीच दयाबेन का सालों बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ अश्वमेध यज्ञ करते नजर आ रही हैं, दिशा वकानी लंबे अरसे से पर्दे से दूर हैं, वह अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं, लंबे समय से दिशा वकानी उर्फ दयाबेन ‘तारक मेहता’ में अपने कमबैक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
दिशा वकानी ने खारघर नवी मुंबई में आयोजित अश्वमेघ गायत्री महायज्ञ में पूरे परिवार के साथ भाग लिया, अश्वमेध यज्ञ का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया गया था, एक्ट्रेस दिशा वकानी ने यज्ञ का हिस्सा बनने पर आभार भी जताया, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिशा वकानी मंत्र का जाप कर रही हैं, आरती कर रही हैं और हवन करती दिख रही हैं, वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘इस महायज्ञ का मौका मिला इसलिए मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं’
बता दे कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन ने सिटकॉम से मैटरिनीटी ब्रेक लिया था, तब से फैंस उनकी शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं उनकी वापसी की खबरों के बीच कई बार टीवी एक्ट्रेस को स्पॉट किया जा चुका है, हाल ही में शो के 15 साल पूरे होने पर असित मोदी ने फैंस से दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की थीं, दयाबेन को एक बार फिर से देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं, इस बीच एक्ट्रेस को अश्वमेध यज्ञ में परिवार के साथ देखा गया जहां उन्होंने इसके अनुभव के बारे में भी बात कीं.
बता दें कि दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को बिजनेसमैन मयूर पाडिया से अरेंज मैरिज की थी, साल 2017 में दोनों ने एक बेटी का वेलकम किया था, इसके बाद एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव पर थी, बाद में 2022 में दिशा ने अपने दूसरे बच्चे बेबी बॉय का स्वागत किया, दिशा वकानी को 2008 से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया जेठालाल गड़ा के रोल में देखा गया था.
