Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव से पहले घर लौट सकते है कांग्रेस के बाघी नेता, मंथन के बाद फैसला लेंगे पायलट

Chhattisgarh Lok Sabha elections

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण सियासत की गलियारों में गरमराहट बढ़ गयी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लोकसभा चुनाव से पहले बाघी नेताओं की घर वापसी हो सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिन नेताओं ने भले ही बगावत की हो लेकिन किसी दूसरी पार्टी के लिए काम नहीं किया, उन नेताओं की फिर से पार्टी में एंट्री संभव है।

वहीं, बगावत के बाद जिन्होंने दूसरी पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने उनके लिए दरवाजे बंद रखा हैं।

Chhattisgarh Lok Sabha elections

इसे लेकर बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल ने 2-3 दिन पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से उनके निवास में जाकर मुलाकात की थी। इस दौरान पूर्व विधायकों पर हुई कार्रवाई को वापस लेने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मंथन कर जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

मिली जानकारी अनुसार बृहस्पत सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से चर्चा कर कोई नया फैसला लिया जाएगा। तब तक ये तमाम नेता लोकसभा के लिए कांग्रेस के पक्ष में काम करें।

Exit mobile version