Chhattisgarh Liquor Scam
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर ACB और EOW की टीम ने कार्रवाई की है। आज यानी रविवार की सुबह रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की हैं। शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम की दबिश है।

ये छापेमारी, ईडी द्वारा बीते वर्ष में किए गए छह हजार करोड़ के शराब घोटाले के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कि गई है। टीम ने एक साथ बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग जिले में छापा मारा है। दोनों एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
Chhattisgarh Liquor Scam
मिली जानकारी के अनुसार टीम ने बिलासपुर सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीमों पड़ताल कर रहीं है।

इन सभी के नाम ईडी की चार्ज शीट में भी शामिल है। ईओडब्लू ने दो दिन पहले ही विधि अधिकारियों के साथ बैठक कर एफआईआर की गहन समीक्षा की थी। अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

