बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला Urvashi Rautela आज 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन मना रही है, इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने 24 कैरेट सोने का केक काटा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है, हांलाकि, ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी ने अपने बर्थडे पर इतना महंगा केक कट किया हो, पिछले साल भी उन्होंने हीरे का केक कट किया था. इसके अलावा उनके बर्थडे पार्टी में 24 कैरेट सोने के कप केक भी थे.

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह केक असली गोल्ड प्लेटेड का है, बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. वहीं इस साल उर्वशी Urvashi Rautela ने अपने खास दोस्त यो यो हनी सिंह के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट किया है. फोटोज में देखा जा सकता है कि रैपर बड़े प्यार से उर्वशी को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

Urvashi Rautela ने अपने करियर की शुरुआत ऐसे की थी
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी, 15 साल की उम्र में उर्वशी रौतेला ने विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में पहली बार नजर आईं और मिस टीन का खिताब भी जीता, उर्वशी एक नहीं बल्कि दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी है, सबसे पहले मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज उर्वशी रौतेला ने साल 2012 में जीता था, इसके बाद साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया में फिर से हिस्सा लिया और जीत हासिल की थी.

IAS बनना चाहती थी Urvashi Rautela
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘अगर वह एक्ट्रेस नहीं बनतीं तो वह आज एयरोनॉटिकल इंजीनियर या IAS ऑफिसर होती’ उर्वशी रौतेला लंबे समय से ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में एक्टिव है, एक्ट्रेस की खूबसूरती ने फैंस को दिवाना बनाया है, उर्वशी शानदार लुक और फिटनेस के लिए पहचानी जाती है.

