UP Crime News : वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आये दाऊद इब्राहिम के जीजा की गोली मारकर की गई हत्या

UP Crime News : वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आये दाऊद इब्राहिम के जीजा की गोली मारकर की गई हत्या

UP Crime News

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार की रात शादी समारोह में आए जलालाबाद नगरपालिका अध्यक्ष शकील अहमद के साल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के जलालाबाद में अपने भतीजे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए दाऊद इब्राहिम का जीजा पहुंचा था, जहां उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

UP Crime News

रिपोर्ट के मुताबिक, निहाल खान.. भारत के भगोड़े आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का बहनोई था, जो जलालाबाद में शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था

जलालाबाद नगर पालिका अध्यक्ष के भाई ने उनके साले के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

UP Crime News

शव को पंचनामा के लिए भेज दिया गया है । जानकारी के मुताबिक मृतक निहाल खान भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कसकर का बहनोई था।

मिली जानकारी अनुसार, साल 2016 में निहाल खान ने कथित तौर पर शकील की भतीजी के साथ भागकर शादी कर ली थी और बाद में मामला “समझौता” के तहत सुलझा लिया गया था।

शकील ने कहा, कि “निहाल 15 फरवरी को अपनी फ्लाइट मिस कर गया था, और सड़क मार्ग से यहां आया था। ऐसा लगता है, कि मेरा भाई कामिल अभी भी 2016 की घटना को लेकर निहाल से गुस्से में था और उससे बदला लेना चाहता था।”

 

 

Breaking News National News and Politics