Governor Vishwabhushan Harichandan
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन का बतौर राज्यपाल कल 23 फरवरी को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां उच्च संवैधानिक पद पर साहित्यकार और संवेदनशील व्यक्ति राज्यपाल के रूप में आसीन हैं।
राजभवन के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं। हर तबके, वर्ग और समाज के लोग राज्यपाल से भेंट करने आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं। राज्यपाल को छत्तीसगढ़ के लोग अत्यंत सरल ,सहज लगते हैं और वे सभी से आत्मीयता के साथ मिलते हैं। उन्होंने एक वर्ष में मीडिया सुरक्षा, जीएसटी, नगर पालिका संशोधन विधेयकों समेत 43 विधेयकों व कुछ अध्यादेशों को दी मंजूरी दी है। उन्होंने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय समेत 6 निजी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति भी की।

Governor Vishwabhushan Harichandan
पर्यावरण प्रदूषण को लेकर उन्होंने राजभवन एवं उसके आसपास के क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया। वे हर कार्यक्रम में वृक्षारोपण करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से होने नाते आजादी के शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि नई परंपरा शुरू की। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों की गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
श्री हरिचंदन ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति का पद संभालने के बाद कुलाधिपति के रूप में सबसे पहले राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली और उनके विश्वविद्यालयों की गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी लेकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Governor Vishwabhushan Harichandan
उनका कहना हैं कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है और इसका प्रभाव उसके भविष्य पर भी पड़ता है। इसलिए सभी विश्वविद्यालयों को समय पर दीक्षांत समारोह सम्पन्न करना चाहिए। उनके इस निर्देश के बाद राज्य के 11 शासकीय और निजीे विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित हुए और लगभग 4 लाख विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां एवं पदक प्रदान किये गये।

कुलाधिपति के रूप में वे विद्यार्थियों को राष्ट्र की सेवा करने एवं गरीब, शोषित व वंचित वर्ग के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि सर्वाधिक युवाओें की आबादी वाले इस देश के युवाओं को सकारात्मक दिशा में ले जाना आवश्यक है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राजभवन आगमन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत – 2047 अभियान से युवाओं को जोड़ने राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की कार्यशालाएं करवाईं। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान में निक्षय मित्र बनकर दंतेवाड़ा के 51 मरीजों को गोद लिया। उन्हें अतिरिक्त पोषण आहार देने के लिए 2 लाख रुपए दिए।

Governor Vishwabhushan Harichandan
इन विधेयकों को मिली मंजूरी
28 फरवरी 2023 : विस में पारित बजट विनियोग 2023-24 को मंजूरी।
28 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति समाधान विधेयक 2023।
19 मार्च 2023 : छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023।
20 मार्च 2023 : छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023, संविधान के अनुच्छेद 207(1) के अनुरूप अनुमति।
15 मई 2023 : छग मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 विधानसभा से पारित।
15 मई 2023 : छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक 2023, क्रमांक1 विधानसभा से पारित।
15 मई 2023 : छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक 2023, क्रमांक2 विधानसभा से पारित।
राज्यपाल स्वयं एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य है। इस नाते देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले असंख्य बलिदानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता के भाव को सदैव प्रकट करते हैं।
Governor Vishwabhushan Harichandan

इसी कड़ी में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब अंबेडकर, श्री लालबहादुर शास्त्री, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरूषों और नेताओं जिन्होंने देश की आजादी, सार्वभौमिकता, अखंडता, लोकतंत्र की रक्षा और मानव कल्याण के लिए अविस्मरणीय योगदान किया है।
उनकी जयंती और पुण्य तिथि पर उन्हेें नमन करने और उनके योगदान का स्मरण करने के लिए राजभवन में नई परंपरा राज्यपाल ने प्रारंभ कराई है। इस एक वर्ष के कार्यकाल को वे संतुष्टि पूर्ण मानते हैं और सतत् सक्रिय रहते हुए सदैव जनता के लिए कार्य करना चाहते हैं।

