Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ के IAS, IPS, IFS के बीच एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता, गृहमंत्री ने किया शुभारंभ

रायपुर. प्रदेश में IAS, IPS, IFS के बीच एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता होने जा रही है, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के लिए आयोजित एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एंव गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया, इस प्रतियोगिता में राज्य के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित पुलिस के अधिकारी एवं जवान मिलाकर लगभग 130 लोग इस एयर रायफल, एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहें हैं.

एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता, गृहमंत्री ने किया शुभारंभ

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता एक नवाचार और अभ्यास है, इस प्रतियोगिता के माध्यम से भविष्य में बड़े आयोजनो में हम जरूर मेडल जीतकर आएंगे, उन्होंने कहा कि टारगेट शूटिंग न केवल आपको सक्रिय रखने के लिए एक शानदार खेल है बल्कि यह आत्म-सम्मान आत्मविश्वास भी पैदा करता है.

इसे भी पढ़े – IAS यशवंत कुमार बनाए गए राज्यपाल के सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के IAS, IPS, IFS के बीच एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता, गृहमंत्री ने किया शुभारंभ

इसे भी पढ़े – तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का होगा आयोजन, गंगा आरती के तर्ज पर पहली बार होगी महानदी की आरती, बॉलीवुड-छॉलीवुड के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

शूटिंग खेल को अपनाने से कई शारीरिक लाभ होते हैं, बढ़ी हुई ताकत सहन शक्ति संतुलन हाथ और आंख समन्वय और बढ़िया कौशल इसके कुछ लाभ हैं, इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर अमरेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित पुलिस एवं प्रतिभागी अधिकारी उपस्थित थे.

Exit mobile version