India will host the 71st Miss World Final नई दिल्ली. 28 साल के बाद भारत को मिस वर्ल्ड इवेंट आयोजित करने का मौका मिला है, 71वीं मिस वर्ल्ड प्रेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है, इस इवेंट की आगाज 20 फरवरी, 2024 को दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में किया गया, वहीं फिनाले इंवेट का आयोजन 9 मार्च को मुबंई में किया जाएगा, इस इवेंट में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है, भारत की तरफ से मिस इंडिया रही सिनी शेट्टी इसमें भाग ले रही हैं, ऐसे में भारतवासियों को उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं.

India will host the 71st Miss World Final कर्नाटक की मूल निवासी और फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं, सिनी शेट्टी दुनियाभर के 120 देशों के प्रतियोगियों की मेजबानी करेंगी, मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 उनकी उम्र 21 साल थी, सिनी शेट्टी मुबंई की रहने वाली हैं, आपको बता दें कि 71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पहली बार पांच मिस वर्ल्ड स्टेफ़नी डेल वैले (66वीं मिस वर्ल्ड), मानुषी छिल्लर (67वीं मिस वर्ल्ड), वेनेसा पोंस डी लियोन (68वीं मिस वर्ल्ड), टोनी-एन सिंह (69वीं मिस वर्ल्ड) के साथ वर्तमान मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का (70वीं मिस वर्ल्ड) विजेता इंडिया पहुंची.

India will host the 71st Miss World Final मिस वर्ल्ड प्रेजेंट में कई प्रमुख प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी जैसे मुंबई में वर्ल्ड टॉप डिजाइनर अवॉर्ड और मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल, नई दिल्ली में मिस वर्ल्ड स्पोर्ट्स चैलेंज, मुंबई में मिस वर्ल्ड टैलेंट फाइनल, मुंबई में मल्टी-मीडिया चैलेंज और हेड टू हेड चैलेंज फाइनल मुंबई में 9 मार्च को आयोजित होगा, 23 फरवरी को नई दिल्ली के द समिट रूम, भारत मंडपम में होगा. कॉन्टिनेंटल ब्यूटी विद ए पर्पस चैलेंज 21 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा.

India will host the 71st Miss World Final 20 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ऑफिशियल तौर पर कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए नई दिल्ली के होटल अशोक में ‘द ओपनिंग सेरेमनी’ और ‘इंडिया वेलकम्स दे वर्ल्ड गाला’ उत्सव की मेजबानी करेगा, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आप missworld.com पर लाइव देख सकते हैं, 9 मार्च को शाम 7:30 बजे से 10:30 बजे तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई से 71वें मिस वर्ल्ड फ़ाइनल को लाइव देख सकती हैं.

