Site icon AB News.Press

CHHATTISGARH NEWS : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे में, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Exit mobile version