CG Politics News : बस्तर सांसद का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा प्रहार, ‘बुद्धिजीवी सम्मेलन में जाने से डरे अमित शाह’, एक-एक वादे का जनता लेगी हिसाब

CG Politics News : बस्तर सांसद का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा प्रहार, ‘बुद्धिजीवी सम्मेलन में जाने से डरे अमित शाह’, एक-एक वादे का जनता लेगी हिसाब

CG Politics News

 

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। शाह बिलासपुर में होने वाले बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने वाले थे, जो अब कैंसिल हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह सम्मलेन में जाने से डर गए हैं।

दीपक बैज ने कहा कि शाह से जब समाज के ये प्रतिष्ठित लोग सवाल करेंगे, तो उनके पास देने के लिए कोई जवाब नहीं है। केंद्र सरकार ने 10 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्हें डर लग रहा है।

CG Politics News

इसीलिये वे बुद्धिजीवी सम्मेलन में नहीं जा रहे। मोदी ने 10 सालों के कार्यकाल में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा देश की जनता से वायदा किया था-

  • 100 दिन में महंगाई कम करेंगे।
  • हर के खाते में 15 लाख आयेंगे।
  • 35 रू. लीटर में डीजल, पेट्रोल देंगे।
  • हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे।
  • किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करेंगे।
  • कृषि ऊपजों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया जायेगा।
  • विदेश से कालाधन लाया जायेगा।
  • 100 स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा।
  • सभी सांसद एक गांव को गोद लेकर उसको आधुनिक बनायेंगे।
  • 2022 तक देश के हर आवासहीन का अपना मकान होगा।

CG Politics News

दीपक बैज- एक-एक वादे का जनता लेगी हिसाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल कोरी बयानबाजी और लक्षेदार भाषणों में निपट गया। 10 साल पूरे हो गये लेकिन मोदी जी ने अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। अब भाजपा नेता मोदी के वादों पर बात करने से कतराते हैं। जहां पर मोदी सरकार के सालों के कामों का हिसाब मांगा जाता है तो भाजपाई कुतर्क करने लगते हैं। जनता इस चुनाव में मोदी और भाजपा के एक-एक वादों का हिसाब लेगी।

CG Politics News

शाह नहीं जाएंगे बिलासपुर
22 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो बिलासपुर में होने वाले सम्मलेन में शामिल होने वाले थे। अब नया अपडेट है कि शाह सम्मलेन में नहीं शामिल होंगे पर जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले शाह कोंडागाव में लोकसभा और कलस्टर प्रभारियों की बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ ही भाजपा प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है।

 

 

 

 

News and Politics राज्य खबर