Site icon AB News.Press

CG BREAKING: बिरनपुर हत्याकांड की होगी CBI जांच, गृहमंत्री विजय शर्मा ने की घोषणा

बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, सदन में आज बुधवार को बिरनपुर हत्याकांड पर सीबीआई जांच की घोषणा हुई है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने ये घोषणा की है, उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में युवक भुवनेश्वर साहू को गांव के मुस्लिम मोहल्ले के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, आरोप है कि, पिटाई करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और पुरुष भी शामिल थे, लेकिन हत्या के आरोप में गिरफ्तारी महज कुछ लोगों की हुई.

वही बिरनपुर गांव में जिस युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या की गई उसके पिता ईश्वर साहू अब उसी क्षेत्र के विधायक हैं, बुधवार को विधानसभा ईश्वर साहू ने ध्यानाकर्षण के दौरान इस मुद्दे को उठाया, ईश्वर साहू के ध्यानाकर्षण के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी के मुद्दे को उठाए जाने पर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए बिरनपुर कांड की CBI जांच की घोषणा की.

बिरनपुर हत्याकांड की फाइल फोटो

सदन में बिरनपुर मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया था, यह निर्णय कैबिनेट के पहली बैठक में ही ली जाने चाहिए थी, सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है, ये सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है, पीड़ित व्यक्ति ने ध्यानाकर्षण लगाया तब इसकी घोषणा हुई, सीबीआई जांच का हश्र हमने देखा है, यह एक घोषणा भर रहेगी, यह सरकार की नाकामी प्रदर्शित करता है, अपनी सरकार से विधायक को न्याय की उम्मीद नहीं है.

इसे भी पढ़े – दंतेवाड़ा – बीजापुर बॉर्डर पर हुआ नक्सली मुठभेड़, जवानो ने नक्सल हेडक्वाटर को किया नष्ट, सर्चिंग जारी

बिरनपुर हत्याकांड में मारे गए भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू

विधानसभा में बिरनपुर कांड के बाद कवर्धा जिले में हाल ही में साधराम यादव की गला रेतकर हत्या का मुद्दा भी गूंजा, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने इस हत्याकांड को लेकर सवाल उठाए, उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि, साधराम की हत्या के मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है, इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, मामले में UAPA के तहत कार्रवाई की जा रही है, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा- छततीसगढ़ में अब तक किसी मामले में इतनी सख्त कार्रवाई नहीं हुई है, इसके बाद गृहमंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5 लाख की सहायता दी गई है.

Exit mobile version