Site icon AB News.Press

Raipur Nagar Nigam Budget 2024 : बजट से पहले रायपुर मेयर ऐजाज ढेबर ने काली मंदिर में टेका माथा, रायपुर नगर निगम में पेश करेंगे बजट, अंतिम बजट में राजधानीवासियों को मिल सकती है कई सौगातें !

Raipur Nagar Nigam Budget 2024

रायपुर। रायपुर नगर निगम का बजट आज बुधवार को पेश किया जाएगा। महापौर एजाज ढेबर बजट का ब्रीफकेस लेकर निगम की ओर निकल पड़े हैं। इससे पहले उन्होंने आकाशवाणी स्थित काली मंदिर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

सामान्य सभा में मेयर इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभागार में आज 21 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बैठक में पूर्व सामान्य सम्मिलन की बैठक कार्यवाही की पुष्टि की कार्यवाही की जाएगी।

इसके बाद प्रश्नकाल होगा, जिसमें पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और उनके जवाब की कार्यवाही होगी। सामान्य सभा में महापौर ऐजाज ढेबर अपना अंतिम बजट पेश करेंगे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं। यह 1850 करोड़ रुपए का बजट होगा।

Raipur Nagar Nigam Budget 2024

पिछली बजट के मुकाबले इस बार का बजट करीब 250 करोड़ अधिक का होगा। बताया जा रहा है की इस बार करीब 50 लाख रुपए फायदे का बजटपेश किया जायेगा। पिछली बार के मुकाबले इस बार राजस्व बढ़ाने 358 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि नियमानुसार निर्धारित है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पार्षद अमर बंसलऔर सूर्यकान्त तिवारी ने प्रश्नकाल 2 घंटे किए जाने की मांग की है।

Raipur Nagar Nigam Budget 2024

प्रश्नकाल के बाद नगर निगम रायपुर के वार्षिक बजट वित्त वर्ष 2024-25 की प्रस्तुति होगी। नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट पर महापौर का अभिभाषण निगम सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुत करेंगे। सामान्य सभा सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

Raipur Nagar Nigam Budget 2024

जानिए क्या-क्या मिल सकता है इस बजट में

Raipur Nagar Nigam Budget 2024

MIC सदस्यों द्वारा रखी गयी मांग

प्रश्न काल में लगाए गए ये सवाल 

  • शहर की जनता से जो संपत्ति कर लिया जा रहा है, वह किस नियम के तहत लिया जा रहा है? क्या इसके लिए कोई आदेश जारी किया गया है, स्पष्ट करें ?
  • नगर निगम में संपत्ति कर लेने के नियम को स्पष्ट करें, जिन करदाताओं ने संपत्ति कर 31 मार्च तक जमा नहीं किया है, तो आगामी वित्त वर्ष में किस नियम के तहत अधिभार चक्रवृद्धि ब्याज के साथ जोड़कर डिमांड नोट जारी किया जा रहा है या संपत्ति कर लिया जा रहा है, लिखित में जवाब दें?
  • रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आवारा कुत्तों की कितनी संख्या है? अब तक कुल कितने स्ट्रीट डॉग की नसबंदी निगम द्वारा कराई गई? कुत्तों को पकड़ने शहर में निगम ने कितनी गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं?
  • निगम क्षेत्र अंतर्गत कितने अवैध कब्जे हैं, उन पर निगम ने आज तक कितने प्रकरणों पर कार्रवाई की है? इसके साथ ही नियमितीकरण के कितने प्रकरण लंबित हैं, उन पर क्या कार्रवाई की गई?
  • निगम रायपुर द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था के लिए प्लेसमेंट में कितने कर्मचारी कार्य कर रहे हैं? ये कर्मचारी किन-किन एजेंसियों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं? प्लेसमेंट एजेंसी और नगर निगम के बीच हुए अनुबंध के नियम व शर्त क्या है?
  • निगम सीमा क्षेत्र में कितने धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स खोले गए हैं? दुकानों के लिए निकाले गए टेंडर की जानकारी, आवंटन और संचालन के नियम की जानकारी दें?
  • कोविड काल में चौराहों पर महिलाओं की टीम द्वारा नगर निगम के नाम पर चालान रसीद काटकर शुल्क वसूल किया गया। चालान से कुल कितनी आय नगर निगम को प्राप्त हुई, जोनवार जानकारी प्रदान करें? इस राशि को किस कार्य में खर्च किया गया बताएं?
  • कबीर नगर रामनगर चौक से दिशा कालेज तक नाला निर्माण कार्य के लिए कई बार भूमि पूजन किया गया, अभी तक इस कार्य को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जा रही है?
  • आवासीय और व्यवसायिक भवनों से संपत्ति कर के साथ किन-किन मदों में राशि लिये जाने का प्रावधान है? संपत्ति कर की वसूली में कर के अधिभार छूट का प्रावधान है, हां तो कब से और कितना?
  • नगर निगम सीमा के अंतर्गत बने हुए सामुदायिक भवनों पर अधिकारिता किनकी रहती है? क्या बिना जन प्रतिनिधियों की जानकारी के गरीब व मध्य वर्गीय परिवार के लिये बनाए गए सामुदायिक भवनों को किसी संस्था को आवंटित किया जा सकता है?

Raipur Nagar Nigam Budget 2024

रायपुर नगर निगम बजट वर्ष वार

2023-24: 1 हजार 608 करोड़
2022-23: 1 हजार 476 करोड़, 6 लाख, 60 हजार
2021-22: 1 हजार 476 करोड़ 73 लाख 92 हजार
2020-2021: 2 हजार 255 करोड़ 30 लाख 21 हजार

Exit mobile version