Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ में 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान, अब नही होगी ठंड की वापसी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से रात का तापमान दिन की तुलना में दोगुना हो गया है, अब राज्य के किसी भी शहर में दिन का पारा 31 डिग्री से कम नहीं है. तेज धूप की वजह गर्मी बढ़ रही है, वहीं रात के वक्त महसूस होने वाली गर्मी ने घरों में कूलर पंखे तेज कर दिए है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन होगा.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना नहीं है. अगर ओलावृष्टि होती है तभी ऐसे हालात बन सकते हैं अन्यथा उत्तरी सीमावर्ती शहरों में भी अब कड़ाके की ठंड की वापसी नहीं होगी. रायपुर समेत राज्यभर में अब दिन का तापमान में लगातार बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़े – महतारी वंदन योजना : महिलाओं को मिलेगा दोबारा मौका, अगले चरण में फिर भरवाया जाएगा फॉर्म

सोमवार को छत्तीसगढ़ के किसी भी शहर का तापमान 30 डिग्री से नीचे नहीं जा पाया, वहीं छाए बादलों की वजह से रात का पारा सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया. राजधानी का तापमान 21.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

Exit mobile version