Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी किसानों की आय! 1100 करोड़ के प्रस्ताव पर बनी सहमति

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा से मुलाकात की, छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को बढावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के विषय में 1100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी सौंपा, इस प्रस्ताव को जल्द पारित करने की बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की ओऱ से की गई है. इसके साथ ही इथेनॉल बनाने मक्के की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़े – MP के किसान ने लहसुन की खेती से कमाए 1 करोड़, जानिए कैसे हुआ इतना मुनाफा!

कृषि मंत्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिंता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की, प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा हुई, इस मौके पर ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग हेतु छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रूपए के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को सौंपा गया, केन्द्रीय मंत्री द्वारा इन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी प्रस्तावों पर सहमति है और जल्द से जल्द अनुमोदित करने हेतु निर्देश किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा से मुलाकात की, 1100 करोड़ के प्रस्ताव पर बनी सहमति

इन प्रस्तावों के स्वीकृत हो जाने से प्रदेश में मक्का के फसलों को बढ़ावा मिलेगा, प्रत्येक वर्ष मक्का के 50,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है, इससे लगभग हर वर्ष 1,45,000 हेक्टेयर मिलेट की खेती कराया जा सकेगा, मुलाकात के दौरान पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरक, मैक्नाईजेशन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई.

इसे भी पढ़े -CG NEWS: पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिलेगी मुफ्त रेत, वित्त मंत्री ने की घोषणा!

मंत्री नेताम ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को किए गए वादों को पूरा करने का कार्य कर रही है, उन्होंने बताया कि हमारी सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी है, किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मोदी की गारंटी के अनुरूप अंतर की राशि जल्द प्रदाय किया जाएगा.

Exit mobile version