छत्तीसगढ़ में साहू समाज की आबादी सबसे ज्यादा, यहां की 95 जातियां कमजोर श्रेणी में

छत्तीसगढ़ में साहू समाज की आबादी सबसे ज्यादा, यहां की 95 जातियां कमजोर श्रेणी में

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा आबादी साहू समाज की है, प्रदेश में इनकी संख्या 30 लाख 5 हजार 661 है, यह जानकारी कांग्रेस कार्यकाल में बनवाई गई क्वांटिफायबल डेटा लीक से हुआ है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक 1 करोड़ 25 लाख 7 हजार 169 हेडकाउंट में सबसे बड़ा ओबीसी वर्ग है, यहां 95 जातियों के सदस्य OBC और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणियों से ताल्लुक रखते हैं.

वही प्रदेश में दूसरी बड़ी जाति यादवों की है, इनकी संख्या 22 लाख 67 हजार 500 बताई गई है, तृतीय श्रेणी में निषाद समाज 11 लाख 91 हजार 818 व चौथे नंबर पर मरार-पटेल समाज आठ लाख 98 हजार 628 हैं. ये आंकड़े सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पत्र के अनुसार है फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नही है.

साहू समाज

क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन कब हुआ
क्वांटिफायबल डाटा का उद्देश्य राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना है, सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 सितंबर 2019 को निर्देश जारी किया, सरकार ने बिलासपुर जिला एवं सेशन जज के पद से सेवानिवृत्त छविलाल पटेल को आयोग का अध्यक्ष बनाया, सर्वे के बाद आयोग के अध्यक्ष ने 21 नवंबर 2022 को भूपेश बघेल सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी, सरकार ने रिपोर्ट का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया था, सरकार ने इन आंकड़ों के माध्यम में विधानसभा में आरक्षण बिल भी प्रस्तुत किया था, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों पर क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन किया गया था.

Read More – कॉटन कैंडी से कैंसर का खतरा! इन 2 राज्यों में सरकार ने लगाया प्रतिबंध

क्वांटिफायबल डाटा की रिपोर्ट का मामला बीते दिनों विधानसभा में गूंजा था, साहू समाज भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल में पूछा था कि पूर्ववर्ती सरकार ने जिस डाटा के माध्यम से विधानसभा में कई बिल पेश कर दिए उसका आंकड़ा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया, इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विचार करने की बात कही थी, विधानसभा में अजय चंद्राकर ने डाटा से संबंधित सवाल भी लगाया था, आयोग में 8 से ज्यादा बार पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया.

Breaking News राज्य खबर