Risk of Cancer from Cotton Candy: कॉटन कैंडी से कैंसर का खतरा! इन 2 राज्यों में सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Risk of Cancer from Cotton Candy: कॉटन कैंडी से कैंसर का खतरा! इन 2 राज्यों में सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Risk of Cancer from Cotton Candy तमिलनाडू. बचपन में रंगबिरंगी दिखने वाली ये कॉटन कैंडी तो हर किसी ने खाई होगी, बच्चों के साथ साथ बड़े भी इस कैंडी का लुफ्त उठाते नजर आते है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक शोध में ये बात सामने आई है कि इसमें ऐसा केमिकल मिलाया जाता है जिससे कैंसर जैसा भयानक रोग हो सकता है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच के दौरान कॉटन कैंडी में रोडोमाइन-बी केमिकल पाया गया. यह केमिकल आमतौर पर कपड़ा उद्योग में इस्तेमाल किया जाता है और शरीर के अंदर जाने पर कैंसर पैदा करने का कारक बन सकता है.

Risk of Cancer from Cotton Candy
Risk of Cancer from Cotton Candy

Risk of Cancer from Cotton Candy इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पहले पुडुचेरी और अब तमिलनाडु सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कॉटन कैंडी पर बैन लगाने का ऐलान करते हुए कहा कि इसका मकसद कैंडी बनाने वालों, बेचने वालों और ग्राहकों के बीच रंगीन कैंडी में मौजूद हानिकारक केमिकल के बारे में जागरूकता पैदा करना है. एक बार जागरूकता पैदा हो जाने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सिर्फ रंग-मुक्त कॉटन कैंडी ही बेची जाए.

Read More – सबसे ज्यादा जेनेश्वरी दीक्षाएं देने वाले संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर ने ली समाधि, CG-MP में राजकीय शोक

Risk of Cancer from Cotton Candy इससे पहले पुडुचेरी सरकार ने भी इस महीने की शुरुआत में कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लगा दिया था. दरअसल वहां लिए सैंपलों की जांच में पाया गया कि गुलाबी रंग की कॉटन कैंडी में रोडोमाइन-बी केमिकल है, जबकि नीली रंग की कैंडी में रोडोमाइन-बी के साथ एक और अज्ञात रसायन मिलाया गया है. इन नमूनों की जांच करने वाले दोनों ही रंग की कॉटन कैंडी को घटिया और सेहत के लिए नुकसानदायक माना.

Risk of Cancer from Cotton Candy
Risk of Cancer from Cotton Candy

Risk of Cancer from Cotton Candy स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, रोडोमाइन-बी एक डाई है, जिसका इस्तेमाल चमड़े को रंगने से लेकर कागज की छपाई तक में किया जाता है. यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक है और शरीर में चले जाने से कई बीमारियां हो सकती हैं. इसके सेवन से पेट फूलना, खुजली और सांस लेने में तकनीक जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. अगर लंबे समय तक रोडामाइन-बी का सेवन किया गया तो यह शरीर के अंदर किडनी, लिवर और आंत में जमा हो सकता है. इससे किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचने के साथ ही आंत में कैंसर भी हो सकता है.

Explainer National लाइफस्टाइल