Kamal Nath To Join BJP : कोंग्रस को लग सकता एक और बड़ा झटका, शाम 5 बजे कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते है, कई समर्थक नेता दिल्ली पहुंचे

Kamal Nath To Join BJP : कोंग्रस को लग सकता एक और बड़ा झटका, शाम 5 बजे कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते है, कई समर्थक नेता दिल्ली पहुंचे

Kamal Nath To Join BJP

भोपाल। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही, अन्य पार्टियों के साथ देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुटी है। लेकिन, इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

कांग्रेस को ये झटका मध्य प्रदेश में लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद बेटे नकुलनाथ रविवार 18 फरवरी की शाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पिता पुत्र दोनों ही बीते शनिवार से दिल्ली में हैं। इनके खास समर्थक भी दिल्ली में हैं।

कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रह सकते हैं। इस बीच कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के बायो से कांग्रेस का नाम भी हटा दिया है।

Kamal Nath To Join BJP

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल एक सीट जीत पाई थी और वह कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा थी। यहां उनके बेटे नकुलनाथ कड़े संघर्ष के बाद जीते थे।

शनिवार को दिल्ली पहुंचे
बता दें कि कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे है। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, जहां से वह नौ बार सांसद रह चुके हैं।

उनके पुत्र नकुल नाथ वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। कमलनाथ आज शाम 5 बजे बीजेपी ज्वॉइन कर सकते है। कमलनाथ पहली बार 1980 में 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे और वह छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा सांसद रहे।

Kamal Nath To Join BJP

फिलहाल वह छिंदवाड़ा से विधायक हैं। बताया जाता है कि 77 वर्षीय कमलनाथ राज्यसभा सीट न मिलने से असंतुष्ट थे और विधानसभा चुनाव हारने के बाद से राहुल गांधी भी उनके विरोधी हो गए थे।

कमलनाथ की पहचान एक चतुर राजनीतिज्ञ की रही है जिन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। कमलनाथ का मध्य प्रदेश के साथ जुड़ाव 1979-80 से रहा है जब पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना “तीसरा बेटा” बताया था। उनके साथ एक नारा “इंदिरा के दो हाथ, संजय गांधी और कमल नाथ” तक जुड़ा हुआ था।

Breaking News National News and Politics