भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का बीजेपी में जाना लगभग तय हो गया है, Kamal Nath joined BJP उनके समर्थकों ने यह संकेत दे दिए हैं. तारीख और समय बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद तय हो जाएगी, कथित तौर पर बीजेपी में कमलनाथ की एंट्री कुछ शर्तों के साथ हो रही है, अगर चर्चाओं पर मुहर लगती है कि एमपी में कांग्रेस पूरी तरह से तबाह हो जाएगी, जिससे उबरने में लंब वक्त लग सकता है, जैसे ग्वालियर-चंबल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद हुआ है, कमलनाथ ने बीजेपी में एंट्री से पहले एक रोडमैप तैयार किया है, उस रोडमैप की चर्चा सियासी गलियारों में खूब है, आइए आपको कमलनाथ की पांच तगड़ी रणनीति के बारे में बताते हैं, जिसे उन्होंने बीजेपी में जानें से पहले कथित तौर पर तैयार किया है.
दरअसल, कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं, Kamal Nath joined BJP इन अटकलों पर उनका कहना है कि ऐसा अगर कुछ करूंगा तो मैं बता दूंगा लेकिन कांग्रेस में रहेंगे या नहीं, इस पर कुछ जवाब नहीं आ रहा है, न ही, वह कांग्रेस का नाम ले रहे हैं, कमलनाथ ही नहीं उनके समर्थक भी दिल्ली पहुंचने लगे हैं, समर्थकों ने इशारा करना शुरू कर दिया है कि वह जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ हैं, पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश से वाराणसी में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं यहां सिर्फ विश्वनाथ की बात करने आया हूं, कमलनाथ की नहीं, इससे साफ है कि कांग्रेस आलाकमान ने यह भांप लिया है कि कमलनाथ अब हमारे साथ नहीं रहने वाले हैं.
कमलनाथ आखिर क्यों जाना चाहते है बीजेपी Kamal Nath joined BJP
दरअसल, विधानसभा चुनाव में हार के बाद कमलनाथ के साथ जिस तरीके से पार्टी का व्यवहार रहा है, उससे वह बहुत आहत हैं ऐसे में उन्होंने पार्टी को तहस-नहस करने का भी प्लान बनाया है, जबलपुर मेयर से लेकर उनके कई बड़े समर्थक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, कहा जा रहा है कि विधायकों के साथ-साथ कमलनाथ पार्टी के अन्य मेयर के साथ-साथ क्षेत्रवार बड़े-बड़े नेताओं की एंट्री बीजेपी में करा सकते हैं, इससे कांग्रेस पूरी तरह से तबाह हो जाएगी, हर जगह पर नए सिरे से रणनीति बनानी होगी, लोकसभा चुनाव से पहले मिले झटके से उबरना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा.
कमलनाथ के बीजेपी जॉवाइन करने के बाद क्या होगा Kamal Nath joined BJP
कमलनाथ के साथ अगर विधायक बीजेपी में जाते हैं तो सबको विधानसभा से इस्तीफा देना होगा, अगर ये विधायक इस्तीफा दे देते हैं तो उपचुनाव में इन्हें ही टिकट मिले, बीजेपी आलाकमान से इस बात का कमलनाथ को भरोसा चाहिए, इसके बाद ही विधायक कमलनाथ के साथ बीजेपी का दामन थामेंगे, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समय में बीजेपी को यह शर्त मंजूर था ऐसे में अटकलें हैं कि कमलनाथ की बात पर आलाकमान की सहमति मिल गई है.
Kamal Nath joined BJP

