Farmers Protest Kisan Andolan : हरियणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन का छठा दिन, जानें- कब तक बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं?

Farmers Protest Kisan Andolan : हरियणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन का छठा दिन, जानें- कब तक बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं?

Farmers Protest Kisan Andolan

नई दिल्ली। किसान आंदोलन का आज रविवार 18 फरवरी को छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान डटे हुए हैं।

इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। एमएसपी को लेकर चंडीगढ़ में आज केंद्र सरकार के मंत्रियों और किसानों के बीच शाम को चंडीगढ़ में मीटिंग होने वाली है।

Farmers Protest Kisan Andolan

यह सरकार और किसानों के बातचीत की चौथी बैठक होगी। इससे पहले 3 मीटिंग बेनतीजा रही थी। इस मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।

वहीं, किसानों के आंदोलन को देखते हुए 7 जिलों में 19 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं। जबकि पंजाब में सभी टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है।

बता दें कि हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है। 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई।

Farmers Protest Kisan Andolan

केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच आज चौथे दौर की मीटिंग पर सबकी नजर है। सरकार की तरफ से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे।

वहीं, किसानों की तरफ से उनके संगठन के नेता शामिल होंगे। लेकिन आंदोलन को सपोर्ट करने वाले किसान संगठन BKU उगराहां को केंद्र से बातचीत में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है।

इसी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वार्ता का हिस्सा बनेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई समाधान निकल सकता है।

National News and Politics