Bhilai News : रील्स देखने से मना कर पति ने छिना मोबाइल, तो पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Bhilai News : रील्स देखने से मना कर पति ने छिना मोबाइल, तो पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Bhilai News

भिलाई। छत्तीसगढ़ के इस्पात नगरी भिलाई के सुपेला से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, पति द्वारा मोबाइल छीने जाने से नाराज होकर एक महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

महिला फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड करती थी और अधिकांश समय रील्स देखने में ही बिताती थी। जिसे लेकर पति ने उसे डांटा।

पति की डांट से नाराज होकर पत्नी ने पांच वर्षीय बेटी को अकेले छोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी गई है।

Bhilai News

छह साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, रचना साहू अधिकतर समय रील्स बनाती रहती थी और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करती थी।

उसका अधिकांश समय इसी काम में बीतता था। घर के काम में वह ध्यान नहीं देती थी। वहीं, उसके पति भूपेंद्र साहू टाइल्स लगाने का काम करते हैं। शुक्रवार को पति जब घर पहुंचा तो पत्नी रील्स देख रही थी, जिसे लेकर पति ने उसे डांटा और रील्स देखने से मना किया।

Bhilai News

साथ ही मोबाइल छीनकर घर से बाहर चला गया। इस बात से पत्नी नाराज हो गई और अपने पांच वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में बंद करके खुद फांसी लगा ली।

घर में बुजुर्ग सास-ससुर ने जब बच्ची की रोने की आवाज सुने तो वह ऊपर के कमरे में गए, जहां बच्ची अकेले रो रही थी उन्होंने रचना का कमरा खटखटाया तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इ

स बात की फोन पर जानकारी मिलने पर भूपेंद्र घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो उसे रचना की लाश फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद सुपेला पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी गई है।

Career राज्य खबर