Telangana News : सरफिरों द्वारा 20 आवारा कुत्तो की गोली मरकर हत्या, अन्य 5 घायल

Telangana News : सरफिरों द्वारा 20 आवारा कुत्तो की गोली मरकर हत्या, अन्य 5 घायल

Telangana News

तेलंगाना। तेलंगाना में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। महबूबनगर जिले के पोन्नाकल में गुरुवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा 20 आवारा कुत्तों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस अपराधियों ने इस हत्या को अंजाम दिया।

इसके बाद गांव में एक भी कुत्ते नहीं बचे जिससे गांव वाले सदमे में हैं। लोगो ने बताया की इस घटना में 20 कुत्ते की मौत हो गयी वही 5 कुत्ते घायल हो गए है। पंचायत अधिकारी के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है

Telangana News

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद एक भी कुत्ते नहीं बचे। पशुपालन विभाग ने शवों का पोस्टमार्टम किया जिसके बाद पुलिस उप-निरीक्षक श्रीनिवास ने संदेह जताया कि कुत्तों को पहले जहर दिया गया और उसके बाद करीब से बंदूक से उन्हें गोली मारी गई।

गांव और हाइवे पर सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

Telangana News

इस क्रूरता के पीछे का मकसद क्या था ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद वहां मिले खाली कारतूसों की पहचान करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि दो कुत्तों के शव पर बंदूक की गोली के घाव पाए गए हैं।

National News and Politics