Site icon AB News.Press

CG NEWS : लोकसभा के पहले अमित शाह और राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा, क्लस्टर में लेंगे बैठक

CG NEWS

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ में दौरा करेंगे। इसके ठीक बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भी दौरा इसी माह में होगा।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री शाह रायपुर कलस्टर में कहीं आमसभा करके चुनावी बिगुल फूंकने का काम करेंगे। साथ ही साथ बस्तर कलस्टर की बैठक लेंगे और अंत में बिलासपुर क्लस्टर में बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही हैं।

CG NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने देश भर की लोकसभाओं को 146 कलस्टरों में बांटा है। छत्तीसगढ़ को तीन कलस्टरों में बांटा गया है। इसके प्रभारी भी तय हो गए हैं। इसी के साथ सभी 11 लोकसभाओं के लिए प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक भी बनाए गए हैं। राष्ट्रीय नेता इनकी लगातार बैठकें लेकर इनको मार्गदर्शन देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, व 3 मार्च को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ में दौरा हो सकता है। बीजेपी के ये दोनों राष्ट्रीय नेता एक क्लस्टर की बैठक लेंगे। एक आमसभा को और एक बुद्धिजीवियों से चर्चा करेंगे।

Exit mobile version