CG NEWS
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़की पावन नगरी डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। मंदिर परिसर में लगे एलईडी स्क्रीन में अचानक अश्लील वीडियो (Obscene Video in LED Screen) चलने के बाद दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।
दरअसल, यह घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ थी। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने थाने में विज्ञापन कंपनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है की ये वीडियो मंदिर परिसर में लगे एलईडी स्क्रीन नेटवर्क पर कहां से आई।
CG NEWS
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मंदिर का नेटवर्क हैक किया गया या इसके कंट्रोल रूम को संभालने वाले लोगों में से किसी ने ब्लू फिल्म चलाई, पुलिस सारे एंगल से जाँच करने में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम लगभग पांच बजे की बताई जा रही है।
बहरहाल सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। अब देखना यह होगा कि माता के मंदिर में यह हरकत किसने की है और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं। इस घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है।
CG NEWS
वहीं थाना डोंगरगढ़ के टीआई भरत बरेठ ने बताया कि मंदिर के क्लोज सर्किट टीवी नेटवर्क पर अश्लील फिल्म चलने की शिकायत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

