Site icon AB News.Press

Kisan Andolan : किसान आंदोलन में शामिल हुए 63 वर्षीय बुजुर्ग किसान की हार्ट अटैक से हुई मौत

Kisan Andolan

दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे बुजुर्ग किसान ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से मौत गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बता कि उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान आंदोलन “दिल्ली चलो मार्च” वे भी तीन दिन से शामिल थे।

Kisan Andolan

पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे हैं।

किसान संगठन सरकार पर दबाव बना रहे हैं कई दौर की बीतचीत के बाद भी इसका हल नहीं निकल पाया है।

Exit mobile version