Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ में नही दिखा भारत बंद का असर, किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया था, बावजूद इसके प्रदेश में कही भी बंद का असर नही देखने को मिला है. कांग्रेस ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की थी लेकिन बाजार खुले हैं और आम दिनों की तरह ही चहल-पहल है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बंद का कोई असर नहीं है, बिलासपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर में कांग्रेसी दुकानें बंद कराने निकले भी लेकिन थोड़ी देर में फिर दुकानें खुल गईं, बिलासपुर में कांग्रेस ने धरना भी दिया.

संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के देशव्यापी ग्रामीण भारत बंद के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एवं अंशकालिक स्कूल कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम में प्रदर्शन कर तहसीलदार राजिम रूपेश मरकाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है.

Read More – किसान आंदोलन में शामिल हुए 63 वर्षीय बुजुर्ग किसान की हार्ट अटैक से हुई मौत

बता दे कि किसान संगठन ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन चला रहे हैं, इसे लेकर पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है, फसलों के लिए MSP की गारंटी समेत बाकी मांगें पूरी कराने के लिए वे हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं, प्रदर्शन के दौरान शंभू बॉर्डर पर आज शुक्रवार को एक बुजुर्ग किसान की मौत भी हो गई.

Read More – 6 महिने का राशन लेकर आंदोलन कर रहे किसान, दिल्ली और हरियाणा में धारा-144 लागू

इधर रायपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने बंद के समर्थन में प्रेस वार्ता ली, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर वायदे से मुकरने का आरोप लगाया, कहा, किसानों द्वारा जायज मांग उठाई जा रही, अभी धान की फसल का महज़ 50 फीसदी एमएसपी पर खरीदी जा रही हैMSP पर खरीदी गेंहू महज 17 प्रतिशत और अन्य फसल 1 प्रतिशत से कम है, 18 जुलाई 2022 को मोदी सरकार ने एमएसपी की गारंटी लागू करने का वादा किया था, इसके लिए एक कमेटी बनाने की बात कही गई थी, अब तक इसे लेकर एक बैठक भी नहीं की गई, मोदी सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे है.

धनेंद्र साहू ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकना गलत है, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्याय यात्रा में घोषणा की है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर एमएसपी कानून बनेगी. इस पीसी में सभापति प्रमोद दुबे, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा भी मौजूद रहे.

Exit mobile version