Andhra Pradesh Tirupati Zoo : शेर के साथ सेल्फी लेना पड़ा महँगा, जू में बाड़े के अंदर लगाई छलांग, मिली दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Tirupati Zoo : शेर के साथ सेल्फी लेना पड़ा महँगा, जू में बाड़े के अंदर लगाई छलांग, मिली दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Tirupati Zoo

तिरुपति। आंध्रप्रदेश के तिरुपति चिड़ियाघर में एक दुखद घटना में गुरुवार की दोपहर श्री वेंकटेश्वर चिड़ियाघर में एक नर शेर ने एक युवक पर बेरहमी से हमला उसे मार डाला। घटना के बारे में बताया गया कि प्रह्लाद गुलजार शेरों के साथ सेल्फी लेने के लिए, शेरों के बने बाड़े में घुस गया, जहां शेरों के लिए खाना फेंका जाता है।

उसने शेरों तक पहुंचने के लिए अंतिम दरवाजे भी पार कर लिया। जैसे ही प्रह्लाद ने शेरों के बाड़े का दरवाजा पार किया, इसी दौरान शेर ने उसपर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शेर ने शख्स की गर्दन पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

Andhra Pradesh Tirupati Zoo

यह दुखद घटना तब सामने आई जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक शख्स चिड़ियाघर के कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद बाड़े में प्रवेश कर गया। इस दौरान वह शेर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जब शेर ने उसपर घातक रूप से अटैक कर दिया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की। इस घटना के बाद चिड़ियाघर में आवाजाही भी बंद कर दी गई।

शेर से अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया था युवक
चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए सभी विजिटर्स को वहां से बाहर निकाला और नए विजिटर्स के प्रवेश पर भी रोक लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंची। घटना के आसपास परिस्थितियों की उन्होंने जांच की। वहां मौजूद विजिटर्स ने बताया कि युवक शेर के हमले से बचने की भी कोशिश कर रहा था और वह एक पेड़ पर चढ़ गया था।

Andhra Pradesh Tirupati Zoo

कर्मचारियों ने भी दी थी चेतावनी
बताया जा रहा है कि शेर ने युवक पर हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जब उसके गर्दन पर शेर ने पंजा मारा तो वही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन के मुताबिक, चिड़ियाघर कर्मचारियों की स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद शख्स शेर के बाड़े में घुसा था। उसने कर्मचारियों की चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया और किसी की एक नहीं सुनी। पुलिस इस घटना की जाँच कर रही है।

Breaking News National News and Politics