Site icon AB News.Press

Paytm Crisis : PAYTM को RBI के बाद अब ED ने दिया बड़ा झटका, भेजे नोटिस, जाने क्या है पूरा मामला

Paytm Crisis

Paytm को लगा ED का बड़ा झटका। ED ने पेटीएम के खिलाफ प्राथमिक जांच शुरू की है। ED फॉरेक्स नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहा है।

वित्तीय मंच ने कहा, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल), उसकी अनुषंगी कंपनियों और सहयोगी पीपीबीएल को समय-समय पर ग्राहकों के संबंध में ईडी सहित अन्य विभागों से सूचना, दस्तावेज और स्पष्टीकरण के लिए नोटिस मिले हैं। Paytm ने कहा कि कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई Paytm पेमेंट्स बैंक अधिकारियों को समय समय पर उनकी आवश्यकता के अनुसार जानकारी, दस्तावेज उपलब्ध करा रही है।

Paytm Crisis

Paytm ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी सहयोगी इकाई Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पैसा बाहर भेजने का काम नहीं करती है। फिनटेक कंपनी ने कहा, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL), उसकी सब्सिडियरी कंपनियों और सहयोगी पीपीबीएल को समय-समय पर ग्राहकों के संबंध में ईडी सहित अन्य विभागों से सूचना, दस्तावेज और स्पष्टीकरण के लिए नोटिस और मांगें प्राप्त होती रही हैं।

Paytm के शेयर में भारी गिरावट के बीच आया है। कंपनी के शेयर में उन मीडिया रिपोर्ट के बाद बुधवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई है कि कथित फेमा उल्लंघन के लिए Paytm पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ईडी द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। Paytm के शेयरों में मंगलवार से लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट आई और यह अब तक के सबसे निचले स्तर 342.35 रुपये पर पहुंच गया।

Paytm Crisis

Paytm बैंक के मामले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के उल्लंघन का भी आरोप है और ED ने इसकी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक पेटीएम बैंक द्वारा कई प्रकार के उल्लंघन किए जाने की चिंता जता चुका है।

सूत्रों के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में, ED और वित्तीय इकाई ने आरबीआई से Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को ग्राहक खातों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोकने के लिए की गई हाल की कार्रवाई पर अपनी रिपोर्ट साझा करने के लिए कहा था। केंद्रीय बैंक ने कंपनी को 31 जनवरी को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उत्पादों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया।

 

Exit mobile version