Site icon AB News.Press

शादी की पहली रात सेक्सवर्धक गोलियां खाने के बाद युवक ने बनाए पत्नी से संंबंध, 7 दिन बाद मौत

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक युवक ने शादी के बाद सुहागरात पर सेक्स वर्धक गोलियां खा लीं, सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर पति ने पत्नी से संबंध बनाए और अपनी हवस के चक्कर में नई नवेली दुल्हन को बुरी तरह से जख्मी कर दिया, अगले ही दिन उसकी हालत बिगड़ गई, दुल्हन ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी, सात फरवरी को पीड़िता को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान 10 फरवरी को उसकी मौत हो गई, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया.

युवती के मां-बाप नहीं है, भाई सरकारी कर्मचारी है, जिसने शादी की थी. चार फरवरी को युवती विदा होकर अपनी ससुराल उरई पहुंची थी, युवती की भाभी ने बताया कि सात फरवरी को वह अपने पति संग एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कानपुर गई हुई थी तभी ननद के ससुरालीजनों का फोन आया, जिन्होंने यह आरोप लगाया कि उन लोगों ने युवती की बीमारी छिपाकर शादी की है. उसे उल्टियां हो रही हैं और तबीयत खराब है. भाभी के अनुसार वह लोग कानपुर की शादी छोड़कर उसी दिन उरई पहुंच गए, जहां से ननद को लेकर सीधे कानपुर केएक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया. गोलियां जहां उसका उपचार हुआ, लेकिन आराम नहीं मिला.

दुल्हन की भाभी ने बताया कि तबियत खराब होने की जानकारी दी और बताया कि उसकी ननद के साथ दूल्हे ने सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर संबंध बनाए थे जिससे उसकी हालत बिगड़ी है, इसके बाद युवती को गायनोकोलॉजिस्ट को दिखाया गया. चेकअप के बाद गायनोकोलॉजिस्ट ने कहा कि युवती के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं जैसे गैंगरेप किया गया हो, युवती को अंदरूरी जख्मी हो गए थे, जिसकी वजह से इंफेक्शन फैल गया और 10 फरवरी को दिन में 3.30 बजे युवती की कानपुर में मौत हो गई, जिसका वहीं पर पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया. मृतक के भाई का कहना है कि वह ससुरास वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएगा. कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पूरी घटना उरई की है.

Exit mobile version