Site icon AB News.Press

Rajya Sabha candidate Sonia Gandhi: सोनिया गांधी होंगी राज्यसभा उम्मीदवार, राजस्थान में भरा नामांकन, राहुल और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बुधवार करीब 12 बजे कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सोनिया गांधी राजस्थान विधानसभा पहुंचीं, उनके नामांकन के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे. सोनिया के जयपुर पहुंचने के बाद ही पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए सोनिया गांधी के साथ 3 और नेताओं के नाम का भी ऐलान किया था, इनमें हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है. कांग्रेस ने इसकी औपचारिक घोषणा की है.

Rajya Sabha candidate Sonia Gandhi

सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी, उनके नामांकन को लेकर स्थानीय कांग्रेस के नेता खासा उत्साहित हैं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया का राजस्थान से राज्यसभा जाना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा. सोनिया के निर्वाचन के बाद राजस्थान से कांग्रेस के 6 राज्यसभा सांसद हो जाएंगे. इनमें से नीरज डांगी के अतिरिक्त पांचों सांसद बाहरी हैं.

 

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को ही सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग का प्रस्ताव भेजा था, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह राजस्थान से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने की मांग रखी थी, सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव तैयार करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की.

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

Exit mobile version