Site icon AB News.Press

CG News: 1344 राम भक्तों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन आयोध्या के लिए रवाना, अगली ट्रेन 18 फरवरी को

आस्था स्पेशल ट्रेन आयोध्या के लिए रवाना

रायपुर से अयोध्या के लिए आयोध्या स्पेशल ट्रेन रवाना हुई, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन में छतीसगढ़ के कुल 1344 राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रायपुर से रवाना हुए. रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 7 में जय जय श्री राम के नारे के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई. मौके पर सांसद सुनील सोनी, विघायक पुरंदर मिश्रा समेत दिग्गज नेता मौजूद रहे. बता दे कि अगली ट्रेन 18 फरवरी को बिलासपुर से रवाना होगी.

आयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए सीय साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज बसंत पंचमी सरस्वती पूजा का दिन है पूरे प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं आज 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से राम भक्तों के लिए दूसरा ट्रेन रवाना हुआ है, डीआरएम बता रहे थे सन 1889 में 14 फरवरी के दिन ही रायपुर से बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ हुआ था और आज 14 फरवरी 2024 से बसंत पंचमी का दिन है और ऐसे पावन अवसर में आज कल 1344 राम भक्त छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं भगवान राम का दर्शन करने उनको बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं. पत्रकारों से चर्चा में साय ने बताया कि हम लोग मार्च में जाएंगे दर्शन करने अभी विधानसभा चल रहा है हम पूरे मंत्रिमंडल के साथ जाएंगे दर्शन करने, वही विपक्ष को लेकर कहा कि वो लोग राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, विपक्ष को अपना धर्म निभाना है तो बोलना उनकी मजबूरी है.

आयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए सीय साय

भाजपा वरिष्ठ नेता विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा अगली ट्रेन 18 फरवरी को रवाना होगी, पहली ट्रेन 7 फरवरी को रवाना हुई थी दुर्ग से, 14 फरवरी आज रायपुर से दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन सीधा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई है, 18 फरवरी को बिलासपुर से तीसरी ट्रेन रवाना होगी लगभग 6 से 7 ट्रेनों की अनुमति हमें मिल गई है, सरगुजा से भी अनुमति मिल गई है, छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा लोग अयोध्या धाम में भगवान राम के दर्शन करेंगे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना है इसमें सारे लोग टिकट कराए हैं और टिकट करा कर गए हैं इसके पहले जो लोग गए थे उनके द्वारा कहा गया है कि हम लोग अगर अपने पैसे से जाते तो इतनी व्यवस्था और दर्शन नहीं हो पाए मैं सबको बधाई और शुभकामना देता हूं.

Exit mobile version