Chhattisgarh News
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के अमरतल गांव के NH 49 में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार से आ रही बस की टक्कर हो गई।
हादसे में 15 लोगों को चोट आई है। जिसमें 13 लोगों की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है, 2 अन्य घायलों का उपचार CHC अस्पताल में कराया जा रहा है।
यह घटना मंगलवार की सुबह तकरीबन 4 बजे की बताई जा रही है। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, सन्नी ट्रैवल एजेंसी की बस 60 यात्रियों से भरे हुई थी। बस जशपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। यह अमरताल गांव के NH 49 जो बिलासपुर को जोड़ती है।
Chhattisgarh News
तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर को नही देख पाया। जिससे बस के सामने का हिस्सा ट्रेलर के पीछे जाकर टकरा गई है। टकराने की तेज आवाज सुनकर सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण नींद से उठे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम और 112 की टीम ने बस में फसे लोगो को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया,वही 13 लोगो की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्म्स अस्पताल रेफर किया गया है।
जिसमे 2 लोगो का सीएचसी अस्पताल अकलतरा में ही उपचार जारी है। टी एस पट्टावी ने कहा की सड़क किनारे खड़े ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

