Site icon AB News.Press

CG News: राशनकार्ड आधार से लिंक कराने की तैयारी में सरकार, विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी

cg vidhansabha

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है, सदन में आज राशन कार्ड का मुद्दा उठा, भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने खाद्य मंत्री से प्रदेश में प्रचलित राशन कार्ड की जानकारी मांगी, जवाब में मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि दिसंबर 2018 की स्थिति में 1464855 अंत्योदय कार्ड, 4260937 प्राथमिकता राशनकार्ड, 55436 एकल निराश्रित राशन कार्ड और 10630 निशक्तजन राशन कार्ड के अलावे 7277 अन्नपूर्ण राशनकार्ड प्रचलित थे.

इसी सवाल के सप्लीमेंट्री सवाल में राजेश मूणत ने जानना चाहा, कि क्या छत्तीसगढ़ में आधार से राशनकार्ड जोड़े जायेंगे, प्रदेश में राशन कार्ड की संख्या का सवाल भी उठा, मूणत के आधार से राशन कार्ड जोड़ने के सवाल को लेकर विभागीय मंत्री दयालदास बघेल ने कहा राशनकार्ड आधार से लिंक किए जाएंगे, अब तक 95 प्रतिशत काम पूरा भी हो गया है, राजेश मूणत ने कहा कि अगर आधार से राशन कार्ड लिंक हो गये, तो घोटाले बंद हो जायेंगे, चौथी बार राशन कार्ड बदल रहा है इस बार इसे भी मुक्ति मिल जायेगी.

वही महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्बंधित आंगनबाड़ियों को लेकर कांग्रेस के सदस्य दिलीप लहरिया ने मंत्री से जवाब माँगा, दिलीप लहरिया ने पूछा कितने आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन हैं, कहां संचालित किए जा रहे हैं? इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ियों का संचालन शासकीय भवनों में हो रहा हैं, इस तरह 76 आंगनबाड़ी केंद्र, 6 मिनी आंगनबाड़ी भवन विहीन हैं.

सदन में रेडी टू इट का मामला जोरशोर से उठाया गया, भाजपा की सदस्य रायमुनी भगत ने सवाल किया कि क्या रेडी टू ईट का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाएगा? इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा इस संबंध में विचार करेंगे, मंत्री के जवाब पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने बड़े मुद्दे के निराकरण की दिशा में प्रयास के लिए मंत्री को बधाई दी.

Exit mobile version