Site icon AB News.Press

CG NEWS : सर्किट हाउस में हुई NRI की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

CG NEWS

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के सर्किट हाउस ठहरे 70 वर्षीय NRI बुजुर्ग की सोमवार को मौत हो गई। मृतक का नाम अनिल पटेल है वे मूलतः गुजरात के रहने वाले थे। लेकिन वे पिछले कई सालों से लंदन में निवास कर रहे थे। महुआ प्रोसेसिंग के काम के सिलसिले में जगदलपुर आए थे।

जहां उनकी मौत हो गई। यह मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। NRI बुजुर्ग सुचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह सर्किट हाउस पहुंची। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हार्ट अटैक से जोड़ रही है।

CG NEWS

मिली जानकारी के अनुसार, NRI अनिल पटेल 2 दिन से सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वे रात को खाना खाने बाद सो गए थे। वहीं सुबह सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने साफ सफाई के लिए इनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वे नहीं उठे। जिसके बाद कर्मचारियों ने इस मामले की जानकारी अधिकारी और पुलिस को दी।

सुचना मिलते ही जाँच में पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर घुसने पर देखा कि NRI बुजुर्ग बेड पर बेसुध पड़े थे। जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई थी।

CG NEWS

उनके कमरे में हार्ट की बीमारी से संबंधित दवाइयां मिली। हालांकि, उनके मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उनके शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version