Ashok Chavan join BJP
मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को छोड़कर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज भाजपासे नाता जोड़ लिया है। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।उनकी ज्वाइनिग के बाद देवेन्द्र फडनवीस ने कहा अशोक चव्हाण का बीजेपी में स्वागत है।
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष ने अशोक चव्हाण को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़े जाने पर भाजपा के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अन्य दलों के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। आगे-आगे देखिए, होता है क्या। कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण समर्थक कई विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट या राकांपा अजीत गुट में जाने को तैयार बैठे हैं।
Ashok Chavan join BJP
उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण ने बिना किसी शर्त के भाजपा ज्वाइन किया है। इसके लिए उन्होंने किसी पद की मांग नहीं की है, जल्द ही उनके साथ कांग्रेस के हज़ारों कार्यकर्ता बीजेपी जॉइन करेंगे। उनके आने से लोकसभा चुनाव में फ़ायदा होगा। बता दें कि मराठवाड़ा क्षेत्र में अशोक चव्हाण की जबरदस्त प्रभाव है। जिससे महाराष्ट्र में भाजपा और भी ताकतवर हो सकती है।
यह जानकारी ये भी सामने आ रही है कि भाजपा उन्हें बतौर सांसद राज्यसभा भेज सकती है। अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि 10 से 15 विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं। वहीं, अशोक चव्हाण ने आज जानकारी दी है कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
Ashok Chavan join BJP
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए कहा,”आज यह मेरे राजनीतिक करियर की नई शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि हम महाराष्ट्र के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे।” मैने कांग्रेस में ईमानदारी से काम किया है और अब बीजेपी में भी ईमानदारी से काम पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करूंगा।
#WATCH | Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins the BJP at the party's office in Mumbai. He recently quit Congress.
Former Congress MLC Amar Rajurkar also joined the BJP. pic.twitter.com/2833wY76am
— ANI (@ANI) February 13, 2024
अशोक चव्हाण का राजनीतिक करियर
अशोक चव्हाण 1986 से 1995 तक महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और महासचिव के पद पर थे। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में 1999 से लेकर मई 2014 तक तीन कार्यकाल के लिए कार्य किया।
Ashok Chavan join BJP
8 दिसंबर 2008 से लेकर 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किये। 9 नवंबर 2010 को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पद से इस्तीफा देने के लिए कहा।
2014 के आम चुनावों में चव्हाण नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी चुने गए, लेकिन 2019 में भाजपा के प्रताप पाटिल चिखलीकर से हार का सामना करना पड़ा। अशोक चव्हाण महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिगज्ज नेताओं में तीसरा बड़ा नाम हैं। इनके पहले जाने वाले थे दक्षिण मुंबई के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा, उनके बाद पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी थे।

