Madhya Pradesh news : फाइलेरिया की दवा खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी हालत, छात्रावास में मचा हड़कंप

Madhya Pradesh news : फाइलेरिया की दवा खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी हालत, छात्रावास में मचा हड़कंप

Madhya Pradesh news

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में एक छात्रावास में एक साथ कई छात्राएं फाइलेरिया की दवाई खाने से बीमार हो गई। जिससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

जहां पर सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला कुलुआ गांव के शासकीय छात्रवास स्कूल का है। बताया जा रहा है कि फाइलेरिया की दवा खाने से छात्रावास की 18 छात्राओं की तबीयत खराब हुई है।

Madhya Pradesh news

सभी बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी बच्चियों का उपचार जारी है। फिलहाल सभी की हालत ठीक है।

इस मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर आर सी मलारया का कहना है की तीन छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी उनको उल्टियां हो रही थीं। इसके बाद धीरे-धीरे यह शिकायत 18 छात्राओं में पाई गई।

सभी को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लाया गया है। सभी छात्राओं की हालत अब ठीक है।

Breaking News National News and Politics