Site icon AB News.Press

CG में बेलगाम हुई कानून व्यवस्था! रायपुर में सरेआम ठाय ठाय, चाकुबाजी करने से भी बाज नही आ रहे बदमाश

रायपुर. राजधानी में गोलीबारी और चाकुबाजी की घटनाएं बेलगाम हो गई है, शनिवार की रात कही गोली चली तो कही चाकुबाजी हुई, कुछ दिन पहले ही सरकार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग तेज थी जिससे इस तरह की घटनाएं सामने नही आ रही थी लेकिन बीते कुछ दिनों में लगातार गोली चलने औऱ चाकुबाजी के मामले सामने आए है.

रायपुर के एक क्लब में शनिवार देर रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में गोली चल गई, दो युवकों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर पहले तो विवाद शुरू हुआ, जिस पर एक युवक ने दूसरे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, तैश में आकर दूसरे युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि हाइपर क्लब की पार्किंग में गुढ़ियारी के रहने वाले विकास अग्रवाल और भाटागांव के रोहित तोमर के बीच विवाद हुआ है. दोनों के बीच किसी को लेकर बहसबाजी शुरू हुई और बाद में फायरिंग हो गई.

आरोपी

रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक के सिर पर नशा इस कदर सवार था कि उसने अपने परिवार वालों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, विवाद से पहले युवक के बड़े भाई ने उसे नशा करने से टोका था, इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी की पीठ पर चाकू घोंप दिया. अपने ही परिवार के लोगों पर किए इन जानलेवा हमले में आरोपी के साथ उसका दोस्त भी शामिल था, वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, हालांकि बाद में पुलिस ने राहुल पंजवानी को गिरफ्तार कर लिया है.

तिल्दा नेवरा थाना

रायपुर में शनिवार रात देवेंद्र नगर थाना इलाके में 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की पीठ पर चाकू से हमला किया गया, इस घटना में एक युवती से भी मारपीट की गई, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई है, देवेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों के बीच आपसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में मारपीट हुई है. इस घटना में चाकू से हमला करने वाला आरोपी नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 साल है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

घायल युवती
युवक की पीठ पर चाकू से हमला
Exit mobile version